रोहतक:चन्द्रिका ( TSN)- संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब के किसानों का समर्थन करते हुए आज रोहतक में प्रदर्शन किया और बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका। वही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश का किसान भी पंजाब के किसानों के साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को ऑफर देकर बरगला रही है।
सरकार किसानों को रोककर कर रही गलत
दरअसल सरकार फसल चक्र को बदलना चाहती है जिससे कुछ किसानों को फायदा होगा। सयुंक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सभी किसानों को एक होना चाहिए ताकि सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जा सके। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी कहा है की राजधानी पर सबका अधिकार है और किसानों को सरकार बेवजह रोक रही।पंजाब के किसानों द्वारा किया जा रहे प्रदर्शन में अब हरियाणा के किसान भी साथ हो गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार बेवजह किसानों को परेशान कर रही है, जबकि राजधानी पर प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और किसानों को सरकार द्वारा नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां दागी जा रही है जो किसी भी सूरत में उचित नहीं है। किसान नेता इंद्रजीत ने यह भी बताया कि प्रदेश के किसान पंजाब के किसानों के साथ है और यह लड़ाई मिलजुल कर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार समाधान के नाम पर बरगला रही है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। गौरतलब है कि रोहतक के मानसरोवर पार्क से प्रदर्शन करते हुए किसान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया ।







