Home election कृषि मंत्री जेपी दलाल ने एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा...

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी लेते दिया यह बयान

162
0

भिवानी (अंकुर कपूर): भिवानी पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा पर चुटकी ली है। साथ ही गुजरात चुनावों में रचे इतिहास पर कहा कि जनता ने बीजेपी की नीतियों न पीएम मोदी के नेतृत्व पर मोहर लगाई है। बता दें कि कृषि मंत्री भिवानी में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए देश व प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों पर अपनी राय रखी।

उन्होंने सबसे पहले गुजरात में जीत पर कहा कि बीजेपी ने 52.5 फिसदी वोट पाकर 7वीं बार बिना विरोध के सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि ये सब जन कल्याण की नीतियों व दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जता दिया है कि वो बीजेपी की नीतियों व पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ है। वहीं हिमाचल व एमसीडी के साथ कई उपचुनाव में हार पर बोले कि हिमाचल में महज एक फिसदी वोट का अंतर रहा है। वैसे भी हिमाचल में सरकार बदलने की परंपरागत रही है, फिर भी हम अपनी कमियां दूर करके व जनता की और सेवा कर अगली बार हिमाचल में सरकार बनाएंगे। एमसीडी व उप चुनावों को उन्होंने स्थानिक मुद्दे व परंपरागत सीटें बताया।

राहुल की यात्रा से पहले हरियाणा कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर जेपी दलाल ने एक बार फिर राहुल की यात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ज्यादा देश से बाहर रहे हैं, जब देश में रहे तो सुरक्षा घेरे में रहे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से राहुल को देश की जानकारी होगी। ऐसे में राहुल को ये यात्रा और कई सालों तक करनी चाहिए। वहीं किसान आंदोलन में बने केस वापसी को लेकर किसानों की मांग पर कहा कि सरकार ने अपने स्तर के सभी केस वापस ले लिए हैं और सरकार का प्रयास है कि कोर्ट में चल रहे केस भी जल्द वापस हों। जेपी दलाल ने गुजरात की जीत को गदगद होकर इतिहास रचने की बात कही तो वहीं हिमाचल में हार पर और मेहनत करने की जरूरत बताई। साथ ही कांग्रेस की गुटबाज़ी के बहाने राहुल गांधी को नसीहत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here