Home Accident बड़ा हादसा: घर में सिलेंडर फटने से खंडहर में तब्दील मकान, परिवार...

बड़ा हादसा: घर में सिलेंडर फटने से खंडहर में तब्दील मकान, परिवार के 7 लोग पीजीआई रेफर

195
0

रोहतक (अकुंर कपूर) : रोहतक की एकता कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां बुधवार को एक मकान में सुबह सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे हादसे में परिवार के सभी सदस्य पति पत्नी व उनके 2 बेटों सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

हादसा चाय बनाते समय हुआ। बता दें कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मकान पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया और आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई है। घटना की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here