Home Crime सोनाली फोगाट मौत: आरोपित विदेश जाएगा, परिवार ने जताई नाराजगी

सोनाली फोगाट मौत: आरोपित विदेश जाएगा, परिवार ने जताई नाराजगी

141
0

फतेहाबाद। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गोवा की जिला अदालत ने मुख्य आरोपित सुखविंदर सिंह को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने उसका पासपोर्ट, जो पहले जब्त था, वापस लौटा दिया है।

गुरुवार को हुई सुनवाई में सुखविंदर के वकील सुखवंत सिंह ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल 9 से 13 सितंबर तक बाली, 17 तक चंगू और 22 सितंबर तक उलुवातू (इंडोनेशिया) में रहेगा।

अदालत की सख्त शर्तें

कोर्ट ने साफ किया है कि सुखविंदर को 23 सितंबर तक भारत लौटना होगा और 24 सितंबर दोपहर 2:30 बजे से पहले अदालत में पेश होना अनिवार्य रहेगा।

पीड़ित परिवार की नाराजगी

इस फैसले पर सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, “हम दो साल से सोनाली की गाड़ियां दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं होती। वहीं आरोपित की अर्जी एक ही दिन में मंजूर कर दी गई और उसे विदेश जाने की अनुमति मिल गई।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here