पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता बुधवार को पलवल पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए आप की जीत के जश्न में शामिल हुए। इस दौरान सुशील गुप्ता ने कहा की जो पार्टी चंडीगढ़ मेयर जैसे छोटे से चुनाव में इस तरह की वोट चोरी कर सकती है तो विधानसभा और लोकसभा में क्या करती होगी यह किसी से छिपा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा की यह इंडिया गठबंधन की पहली जित है और अब इंडिया गठबंधन भाजपा को देश की सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकश गुप्ता, संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष चंदरशेखर रावत के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
आप और कांग्रेस मिलकर बीजेपी को हराएगी लोकसभा चुनाव में
डॉ सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब बैलेट पपेरों की जांच सुप्रीम कोर्ट में हुई है और उस जांच में स्पष्ट हो गया की किस तरह वोट चोरी कर आम आदमी के मेयर प्रत्याशी को जितने के बाद चुनाव हराकर भाजपा का मेयर बना दिया। लेकिन माननीय अदालत ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरते हुए जनतंत्र को बढ़ावा देने का काम किया। उन्होंने कहा की इस चुनाव में केवल 36 वोट थी,जिनमें 20 वोट इंडिया गठबंधन की और 16 वोट भाजपा की, लेकिन बीजेपी ने अपने नॉमिनेटेड पार्षद को पीठासीन अधिकारी बनाकर आप की 8 वोटों को रद्द करा दिया। उन्होंने कहा की आप और कांग्रेस मिलकर बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराएंगे इसकी शुरुआत कल से हो गयी है । उन्होंने कहा की आज किसी एक प्रदेश की बात नहीं है केवल लोकतंत्र को बचाने का समय है क्योँकि भाजपा संविधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे है। उन्होंने कहा की पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की सभी सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा।
इंडिया गठबंधन में चल रही खींचतान पर कहा ये
इंडिया गठबंधन में चल रही खींचतान पर सुशिल गुप्ता ने कहा की बड़ा कुनबा है, उसमें इस तरह छोटी मोटी बात होती रहती हैं, लेकिन अंत में सब सही होगा जिसके फैसले सुखद होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान सरकार से किए गए यमुना पानी के समझौते पर उन्होंने कहा की हरियाणा का मुख्यमंत्री किसान विरोधी है। उन्होंने कहा की आज इस सरकार के राज में सभी विभागों में भर्ष्टाचार व्यापत है।







