अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा और विधानसभा का चुनावी बिगुल बज गया है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी 10 लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है तो अब कांग्रेस भी पीछे नहीं रहना चाहती है.आज अंबाला के मुलाना में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली हुई. इस मौके पर रोहतक से राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, मुलाना से विधायक वरुण चौधरी , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान , कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा , कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा सहित बहुत से कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे.
बजुर्गों की पेंशन 6000 और गैस सिलेंडर 500रुपए करने का किया वादा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और बहुत से गंभीर आरोप भी लगाए. वहीं मंच से उन्होंने बहुत से लुभावने वादे भी किए. लोगों से वोट की अपील भी की और कांग्रेस की सरकार आते ही अनेकों स्कीम को लागू करने की झड़ी लगा दी.भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने एक भी बिजली यूनिट नहीं लगाई. उन्होंने कहा कि एक कलम से 1100 सफाई कर्मचारी लगाए. उन्होंने मंच से एलान किया कि बजुर्गों की पेंशन 6000 और गैस सिलेंडर का रेट 500रुपए करने की बात कही. वहीं उन्होंने बीजेपी पर कईं गंभीर आरोप लगाए और पुरानी पेंशन लागू करने की बात कही. उन्होंने गरीब आदमी को 100 गज का प्लॉट देकर मकान बनाने की बात कही.पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही. वहीं उन्होंने कहा की बीजेपी ने जो कौशल रोजगार बना रखा है, इसको चलता करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आएगी तो किसानों को MSP की गारंटी देगी. घर को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया.भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर ह*मला बोलते हुए कहा कि जब हमने 2014 में सत्ता छोड़ी थी तो हरियाणा नंबर वन पर था और आज बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं .
सबको पता है कि कौन से जिले में कौन लूट मचा रहा है-दीपेंद्र हुड्डा
वहीं राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी में बहुत से घो*टाले सामने आ रहे है और सबको पता है कि कौन से जिले में कौन लूट मचा रहा है.उन्होंने कहा की यमुनानगर की माइनिंग में कौन लूट मचा रहा है. उन्होंने सरकार पर काम को बिगाड़ने के गंभीर आरोप लगाए, वहीं उन्होंने सरकार को अहंकारी बताया. उन्होंने किसानों के आंदोलन पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें देशद्रोही बनाने का काम किया.







