Home Ambala ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ साइक्लोथॉन रैली का जगह-जगह किया जा रहा शानदार स्वागत

‘ड्रग फ्री हरियाणा’ साइक्लोथॉन रैली का जगह-जगह किया जा रहा शानदार स्वागत

226
0

महेंद्रगढ़ (एकता): ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ साइक्लोथॉन रैली का जगह-जगह शानदार स्वागत किया जा रहा है। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए इस थीम के उद्देश्य के साथ यह रैली चलाई जा रही है। महेंद्रगढ़ में भी साइकिल यात्रा कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। अब यह रैली चरखी दादरी के लिए रवाना हुई थी।

प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने की हरियाणा सरकार की अच्छी पहल है। इस रैली को लेकर प्रदेश में खासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करने को संकल्पित है। युवा में साइक्लोथॉन रूपी इस जन जागरूकता यात्रा में हिस्सा लेने की होड़ दिखी। यह यात्रा प्रदेश भर में युवाओं को जागरूक कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here