Home Haryana पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने समर्थकों के साथ किया रोड...

पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने समर्थकों के साथ किया रोड शो..निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

438
0
हथिन, 11 सितम्बर – टिकट वितरण के बाद भाजपा में बगावत का दौर लगातार जारी है.इसी कड़ी में हथीन से टिकट कटने के बाद पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है और अपने समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए नामांकन के लिए निकल पड़े।
पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने  कहा कि  भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा की अगर हथीन से पूर्व मंत्री हर्ष कुमार को टिकट मिलती है तो वो उनका समर्थन करेंगे अन्यथा वो खुद निर्दलीय चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है भाजपा को पलवल की तीनों सीटों पर हराना क्योंकि भाजपा ने दो बार उनके साथ धोका किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here