अंबाला (एकता): दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मंगलवार को गीतिका शर्मा सुसाइड केस में बड़ा फैसला सुनाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा को बरी किया गया है।
बता दें कि 5 अगस्त 2012 को 23 साल की गीतिका शर्मा ने दिल्ली के अशोक विहार स्थित अपने ही फ्लैट में आत्म+हत्या कर ली थी। पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा पर गीतिका की खुदकुशी का आरोप लगा था। लेकिन वकील का कहना है कि 11 साल ट्रायल हुआ। बड़ी मुसीबत भी आई, वह रेगुलर कोर्ट में पेश हुए हैं। 65 लोगो के बयान दर्ज हुए। कोई उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। वही गोपाल कांडा का कहना है कि मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला।







