करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में यमुना क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध खनन पर पुलिस ने छापेमारी की। बता दें कि इस दौरान खनन विभाग की टीम माइनिंग ने मौके से पकड़े दो लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक
करनाल में यमुना क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग का खुलासा हुआ।
बेखौफ खनन माफिया ने डीएसपी मनोज कुमार को कुचलने का प्रयास किया। एसडीएम अदिति और डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने यमुना नदी में खनन माफिया पर छापेमारी की। रेत के अवैध खनन से सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा था। प्रशासन की टीम ने खनन में संलिप्त कई वाहनों को जब्त किया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ जारी है।







