Home Haryana सहकारिता विभाग में घो*टाले पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर...

सहकारिता विभाग में घो*टाले पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

127
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका (  TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सहकारी विभाग की एकीकृत सहकारी परियोजना (आईसीडीपी) के करोड़ों रुपए के घो*टाले को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि  चौंका देने वाला 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग में सामने आया है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि घो*टाले में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी की पुष्टि हो चुकी है। परंतु यह मामला केवल सौ करोड़ का नहीं है, ये 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों की चौंका देने वाली वॉट्सऐप चैट भी सामने आई। जिसमें घो*टाले से लेकर रिश्वत तक का पूरा विवरण है.उन्होंने कहा कि बिना मंत्री के संरक्षण के अफसर इतनी बड़ी चोरी कैसे कर सकते हैं? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के घो*टाले में सहकारिता  मंत्री की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और यह जांच ईडी व सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडी फर्जी केस की जांच में समय बर्बाद करने के बजाय हरियाणा में हुए इस भ्रष्टाचार की जांच करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here