Home Ambala गृह मंत्री अनिल विज ने शिव-पार्वती धर्मशाला का रखा नींव-पत्थर.. जमीन...

गृह मंत्री अनिल विज ने शिव-पार्वती धर्मशाला का रखा नींव-पत्थर.. जमीन दान करने वाले व्यक्ति का जताया आभार

144
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने गुरुवार को चंद्रपुरी में शिव-पार्वती धर्मशाला का नींव-पत्थर रखा । इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति के चरण स्पर्श करना चाहते हैं जिसने चंद्रपुरी में धर्मशाला बनाने के लिए अपनी जमीन चंद्रपुरी विकास सभा को उपलब्ध कराई है। वह उस व्यक्ति का तहेदिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा जल्दी ही यहां पर धर्मशाला बनकर तैयार होगी जिसका यहां के निवासियों को लाभ मिलेगा। यहां धर्मशाला निर्माण के लिए जितना खर्चा होगा वह किया जाएगा।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि चंद्रपुरी व सुंदरनगर कालोनी उनके चुनाव क्षेत्र से बाहर थी, जब यह उनके क्षेत्र में शामिल हुई तब यहां न नाली, न सड़क, न स्ट्रीट लाइट यहां तक बिजली आपूर्ति केवल दो-तीन घंटे होती थी। यहां के निवासियों ने सबसे पहले बिजली उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। अब यहां बिजली आपूर्ति ठीक हो चुकी है। कभी कोई सोच नहीं सकता था कि चंद्रपुरी और सुंदरनगर में सीवरेज डल सकता है और हमने यहां सीवरेज डलवाकर दिया। यहां अधिकतर सड़कें बन चुकी है और शेष के टेंडर खुल चुके हैं। उन्होंने बताया कि छावनी में लगभग तीन सौ सड़कों की मरम्मत का पैसा मंजूर करवाकर दिया गया है। सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है और मौसम खुलते ही इस कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की कमजोरी है कि प्लान कालोनियां न बनाकर अन प्लान कालोनियां बनती है जहां न पार्क, न स्कूल, न धर्मशाला, न डिस्पेंसरी और न ही कोई सार्वजनिक स्थान होता है। अन प्लान कालोनी में प्रापर्टी डीलर प्लाट बेच आगे निकल जाते हैं, मगर लोगों को यह कठिनाई न झेलनी पड़े इसके लिए हम काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चंद्रपुरी में धर्मशाला निर्माण के लिए एक व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन चंद्रपुरी विकास सभा को उपलब्ध कराई गई थी। सामाजिक सरोकार के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here