कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल में चार पार्टियों के कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अध्यक्षता में चार पार्टी के पदाधिकारी में दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पटका पहना.पार्टी ज्वाइन करने वालों में जजपा,इनैलो,आप और हलोपा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे.
भाजपा में ज्वाइन करने वाले विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित हुए हैं. वही प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि जिन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है, उन सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा. इसके साथ ही जिस तरह से आज पार्टी में बंपर जॉइन हुई है,निश्चित तौर पर पार्टी को भी मजबूती मिलेगी, जिसके द्वारा आगामी लोकसभा में विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा का कमल खिलाना तय है.







