फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2 फरवरी यानी कल से शुरू होने जा रहा है ।इस बार मेले में 50 से भी ज्यादा देश शिरकत करेंगे, वही 800 हस्तशिल्पी भी अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शुभारंभ 2 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दोपहर 3:00 बजे करेंगी ।
800 हस्तशिल्पी दिखाएंगे अपनी कला का जौहर
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले को लेकर प्रेसवार्ता की गई । इस दौरान भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव एवं सूरजकुण्ड मेला अथॉरिटी की चेयरपेर्सन वी. विद्यावती की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एवं सूरजकुण्ड मेला अथॉरिटी के वाईस चेयरपर्सन एम.डी. सिन्हा और हरियाणा ट्यूरिज्म कॉर्पोरेशन के एमडी एवं सूरजकुण्ड मेला अथॉरिटी के चीफ़ ऐडमिनिस्ट्रेटर नीरज कुमार भी उपस्थित रहें और कल से आयोजित होने वाले 37 वे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर तमाम जानकारियां दी ।
एम.डी. सिन्हा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शुभारंभ 2 फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दोपहर 3:00 बजे करेंगी । उन्होंने बताया कि इस बार मेले का पार्टनर कंट्री तंजानिया होगा,जबकि थीम स्टेट गुजरात रखा गया है । इस बार 50 से भी ज्यादा देश मेले में शिरकत करेंगे, वही 800 हस्तशिल्पी भी अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। इसके साथ भारत के तमाम राज्यों की संस्कृति कला और प्रस्तुति मेला दर्शकों को देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज सूरजकुंड मेला इंटरनेशनल मेला बन चुका है जिसमें एक मिलियन से भी ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचते हैं इसके अलावा दिल्ली में विदेशी दूतावास के लोग भी यहां खास तौर पर शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी आर्टिजन की कला और संस्कृति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। मो सुना ने कहा कि मेले में आने वाले मेला दर्शक हस्तशिल्पियों के क्राफ्ट के लाइव नमूने भी देख पाएंगे कि वह किस तरह बनाते हैं। इसके साथ-साथ भारत और पूरे विश्व की संस्कृति और कल यहां देखने को मिलेगी ।
एमडी सिंह ने बताया कि 18 दिन के इस मेले में लगभग 15 लाख मेला दर्शक यहां पहुंचेंगे.इस बार भी पिछले साल की तरह ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा मौके पर भी टिकट लिए जा सकते हैं. साथ ही पार्किंग को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही व्यवस्थाएं रहेगी।







