अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला शहर के जिला सिविल अस्पताल में देर रात बार बार बिजली गुल होने से मरीज परेशान हो गए , अस्पताल में लगा जनरेटर भी मौके पर काम नहीं आया.
निक्कू वार्ड के (SNCU) में उपचाराधीन बच्चों को किया शिफ्ट
हरियाणा के अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते अंबाला शहर के जिला अस्पताल में देर रात बिजली की गड़बड़ा गई. इतना ही नहीं, लाखों रुपए से लगाया गया जनरेटर भी सफ़ेद हाथी साबित हुए. बार-बार लाइट जाने से अंबाला शहर के जिला सिविल अस्पताल में जहां मरीजों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा, वहीं निक्कू वार्ड की स्पेशल निक्कू केयर यूनिट (SNCU) में उपचाराधीन शिशुओं को खतरा पैदा हो गया, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन में उन्हें अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया. वही अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर संगीता गोयल ने बताया कि रात 9 बजे उन्हें एक डॉक्टर का फोन आया था, जिन्होंने उन्हें सूचना दी थी कि अस्पताल में बार-बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है, जिस कारण अस्पताल के निक्कू वार्ड के बच्चों को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से शिफ्ट किया गया, उसके बाद फिलहाल बिजली व्यवस्था को ठीक कर दिया गया है!







