कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पिहोवा हल्के से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी रहे जय भगवान शर्मा डीडी के आवास सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र पहुचे। यहां सीएम लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान प्रदेश भर की ब्राह्मण संस्थाओ के प्रतिनिधियों नें सीएम से मुलाक़ात की और समाज के लिये उचित प्रतिनिधित्व की मांग की।
ब्राह्मण नेताओं के सवालों का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री बोले, सिर्फ एमपी एम एल ए ही नहीं उससे भी बड़ा बहुत कुछ है जो हम आपको देंगें। ज़ब ब्राह्मण समाज नें सीएम को कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम का न्योता दिया तो सीएम नें सहमति जताई कि आप कार्यक्रम कीजिये हम आएंगे। इस दौरान सीएम मनोहर लाल नें जय भगवान शर्मा डीडी और चुनिदा नेताओं के साथ बंद कमरे में बातचीत भी की.







