Home Haryana हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हर साल घट रही बच्चों की...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हर साल घट रही बच्चों की संख्या…आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

217
0
चंडीगढ़  : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या को लेकर भाजपा और जजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक तरफ मर्जर के नाम पर स्कूलों को खत्म करने में लगी है। वहीं दूसरी तरफ बच्चों की संख्या भी लगातार घट रही है।
इस साल 31 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों से कटवाया नाम 
अनुराग ढांडा ने  कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग के द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक प्रदेश में 7 से 14 साल की आयु वाले बच्चों में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन (ओओएससी) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जहां 2021-22 में 19481, 2022-23 में 28,139 बच्चों ने सरकारी स्कूल से अपना नाम कटाया था। वहीं इस साल 31,068 बच्चों ने सरकारी स्कूलों से अपना नाम कटा लिया है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि गुरुग्राम जैसे शहर में 3820, यमुनानगर में 3279, पानीपत में 2922 और पंचकूला में 2269 बच्चों ने सरकारी स्कूलों से अपना नाम कटवा लिया है। अनुराग ढांडा ने  कहा कि  सरकारी स्कूल की हालत इतनी जर्जर है कि स्कूलों में न बेंच हैं, न बिजली है, न टॉयलेट है, न पीने का पानी है, स्कूल में चारदीवारी नहीं है, क्लासरूम नहीं है और न ही शिक्षक हैं। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 40 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दिल्ली और पंजाब में प्राइवेट स्कूल छोड़ छोड़ कर बच्चे सरकारी स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में बच्चे सरकारी स्कूल छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं और महंगे होने की वजह से प्राइवेट स्कूल में भी एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here