अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर 11वी और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को साइकिल वितरित की। इस दौरान विनोद शर्मा ने गांव भरी, अहमा, कुर्बानपुर, सैनी माजरा, इस्माईलपुर और सुल्लारे जाकर स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण की।
हर घर रोजगार बताया अपनी प्राथमिकता
विनोद शर्मा ने कहा कि हर अभिभावक की इच्छा होती है कि उसका बच्चा पढ़ लिखकर नौकरी लगे। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को एक गांव से दूसरे गांव में पढ़ाई के लिए जाने में बहुत समय लग जाता था जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया कि बच्चों को साइकिल वितरित की जाए। ताकि 11वीं 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों का समय बच्चे और वह अपने भविष्य के बारे में सोच पाए। साथ ही विनोद शर्मा ने कहा कि हर घर रोजगार उनकी प्राथमिकता है और यह तभी संभव हो सकता है जब अंबाला में आईएमटी लग जाए। शर्मा ने कहा की वह आईएमटी लगवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आज आईएमटी लगता है तो निश्चित तौर पर आने वाले 10 से 15 साल में हर घर रोजगार संभव हो सकता है। अंबाला में रोजगार न होने के कारण बच्चों को मजबूर होकर विदेश जाना पड़ रहा है और IMT लगने के बाद विदेश जाने वाले युवाओं की संख्या में बेहद कमी आएगी। विनोद शर्मा ने कहा कि मैने हमेंशा पारवरिक रिश्ता निभाया कोई भी आपदा आई हमेशा परिवार के लोगों के बीच में खड़ा रहा हु। जब अंबाला में बाढ़ आई तो कोई भी नजर नहीं आया। कुछ लोग केवल राजनीति में खुद का लाभ लेने के लिए आते हैं हमें उन लोगों की पहचान करने होगी और अपने और पराए का फर्क देखना होगा।साईकिल मिलने पर छात्रों ने खुशी जताई और कहा कि साइकिल मिलने के बाद स्कूल जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।






