Home Haryana पानीपत: गांधी जयंती पर शहर को मिलेंगी 15 नई एसी लो-फ्लोर बसें

पानीपत: गांधी जयंती पर शहर को मिलेंगी 15 नई एसी लो-फ्लोर बसें

104
0

पानीपत  | पानीपत  जिले के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर पानीपत को 15 नई एसी लो-फ्लोर बसों का तोहफा मिलने जा रहा है। फिलहाल शहर में 5 लो-फ्लोर एसी बसें संचालित हो रही हैं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 20 हो जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, नई बसें आने के बाद शहर के प्रमुख रूटों पर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अभी ये बसें जीटी रोड पर सिवाह बस अड्डा से टोल प्लाजा तक सीमित हैं, लेकिन नई बसें बरसत रोड, सेक्टर-13/17, सनौली रोड, असंध रोड और मॉडल टाउन जैसे रूटों पर भी चलाई जाएंगी।

संभावना है कि इस विस्तार के साथ समालखा (चुलकाना), इसराना और मतलौडा के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। बसों का पंजीकरण पानीपत में ही किया जाएगा और अंतिम रूट तय करने का अधिकार प्रशासन के पास होगा।

चार्जिंग स्टेशन भी तैयार

नई बसों के संचालन से पहले पंचकूला से रोडवेज अधिकारियों की एक टीम पानीपत का दौरा करेगी। वे पुराने बस अड्डे पर बने इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण करेंगे, जहाँ बसों को चार्ज करने के लिए 9 चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

ई-बस सेवा से मिला अच्छा रिस्पॉन्स

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2024 को पानीपत में 5 ई-बसों से सिटी बस सेवा की शुरुआत हुई थी। इसे यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और अब तक इस सेवा से 2 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here