Home Faridabad विधायक नयनपाल रावत ने ठोकी ताल… बोले BJP ने इस...

विधायक नयनपाल रावत ने ठोकी ताल… बोले BJP ने इस बार की अनदेखी तो फिर से जनता के दम पर लड़ेंगे चुनाव

148
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- 2024 के विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा ने इस बार  अनदेखी की तो फिर से जनता के दम पर  चुनाव लड़ेंगे । ये बात   विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक नयनपाल रावत ने कही ।
दरसल 2024 का साल लगते ही पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने लगा है,  इसी को लेकर फरीदाबाद के पृथला विधानसभा में एक के बाद एक नेता और उम्मीदवार जनसमूह इकट्ठा करने में लगे हुए हैं,तो वहीं पृथला से विधायक नैनपाल रावत ने भी अब विधानसभा चुनाव को लेकर ताल ठोकते हुए 11 फरवरी को अपने कार्यालय पर एक विशाल रैली करने का निर्णय लिया है. इसी रैली को लेकर आज विधायक नैनपाल रावत अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय में  बैठक की. इस दौरान उन्होंने  अधिक से अधिक संख्या में 11 फरवरी को होने वाली रैली में लोगों के पहुचने का आवाहन किया।
वहीं विधायक नयनपाल रावत ने बताया कि यदि विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी टिकट देती है तो वह बीजेपी की टिकट के साथ चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वह पहले भी बीजेपी पार्टी में थे और निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भी बीजेपी पार्टी के साथ है.  ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी पार्टी उनकी अनदेखी नहीं करेगी यदि उसके बावजूद भी पार्टी ने उनकी अनदेखी की तो वह फिर से निर्दलीय चुनाव जनता के दम पर लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here