Home Haryana बवाली यूथ मैराथन 2025: सिरसा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

बवाली यूथ मैराथन 2025: सिरसा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

193
0

सिरसा  |  सिरसा से बड़ी खबर है। 24 अगस्त को होने वाली डबवाली यूथ मैराथन 2025 को लेकर डबवाली पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार इस मैराथन में भारी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आमजन की सुविधा और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई रूट बंद रहेंगे और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

सुबह चार से दस बजे तक रहेंगी पाबंदियां

  • चौटाला रोड, गांव शेरगढ़ से लेकर बस स्टैंड व कालोनी रोड तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
  • बिश्नोई धर्मशाला से कबीर चौक, कबीर चौक से अंडरब्रिज कबीर बस्ती व गुरु नानक धर्मकांटा तक रास्ते बंद रहेंगे।
  • कबीर चौक से रेलवे फाटक (PNB बैंक तक) भी यातायात बंद रहेगा।

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  1. गंगानगर व हनुमानगढ़ (राजस्थान) तथा चौटाला से पंजाब व सिरसा जाने वाले वाहन भारतमाला रोड का इस्तेमाल करें।
  2. गांव अबूबशहर, आसाखेड़ा, सकता खेड़ा व शेरगढ़ से आने वाले वाहन – शेरगढ़ से अलीकां होकर ऐलनाबाद रोड से एनएच-09 का प्रयोग कर सिरसा जा सकते हैं।
  3. यही मार्ग वाहन चालकों को भारतमाला रोड के जरिए गांव डूमवाली होते हुए बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब पहुंचने की सुविधा देगा।

डबवाली पुलिस ने अपील की है कि मैराथन के दौरान लोग तय रूट्स का पालन करें और अस्थायी मार्गों का इस्तेमाल कर यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here