Home Haryana पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित हुआ सुशासन दिवस...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित हुआ सुशासन दिवस कार्यक्रम,आंगनबाड़ी वर्कर्स को बांटे गए मोबाईल

128
0
रोहतक (TSN): देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।  रोहतक के जिला विकास भवन में इस सुशासन दिवस के कार्यक्रम में बीजेपी के लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में आगनबाड़ी वर्कर्स को मोबाइल भी वितरित किए गए।
बीजेपी के रोहतक लोक सभा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा आज अटल जी की जयंती पर प्रदेश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया हैं। नौ साल से पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शासन को सुशासन में करने के काम किया। सरकार  की योजनाओं का लाभ आखरी छोर तक बैठे व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इसके लिए पारदर्शिता से काम किया है। पोर्टल के माध्यम से घर बैठे योजनाओं का लाभ लिया  जा सकता है।
वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से पोर्टल में अनियमताएं होने के आरोप के साथ बंद करने की बात पर उन्होंने कहा की यह दोबारा से वही पर्ची खर्ची भाई भतीजावाद  करना चाहते है। मगर उनकी सरकार बनने कौन देगा। उन्होंने कहा कि मोदी  ने जो गारंटी दी है किस प्रकार से देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है। वहीं कुश्ती पहलवानों के प्रकरण पर वे ब्रज भूषण का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा की कुश्ती पहलवानों के प्रकरण का जब यह मामला जब खेल मंत्री के संज्ञान में आया था तो कुश्ती संघ को सस्पेंड किया गया। ब्रज भूषण ने कह दिया हैं की उनका कुश्ती संघ से कोई लेना देना नहीं हैं। बीजेपी के राज्य सभा सांसद ने भी कुश्ती विवाद मामले में बजरंग पुनिया द्वारा पद्म श्री अवार्ड पीएम आवास के बाहर रखने पर की बात पर कहा की पद्म श्री अवार्ड कोई ऐसे कहीं नहीं रखा जा सकता है। पद्म श्री देश का सबसे उच्च सम्मान होता है उसे कोई हर कहीं नहीं रख सकता है। रामचंद्र जांगड़ा ने बीजेपी की केंद्र और प्रदेश की सरकार के विकास कार्य आखरी आदमी तक पहुंचने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here