Home Ambala पटवारियों का हड़ताल बढ़ाने का एलान,मांगें ना मानने तक जारी रहेगा धरना...

पटवारियों का हड़ताल बढ़ाने का एलान,मांगें ना मानने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

146
0
अंबाला(TSN): पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने हड़ताल को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। पटवारियों ने एलान किया है की जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। सोमवार को भी अंबाला में पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर पटवार खाने के बाहर धरना दिया,हालांकि इस हड़ताल का खामियाजा जनता को भुगतना पढ़ रहा हैं।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटवारियों ने बताया की सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। पे स्केल बढ़ाने का वादा सरकार ने किया था लेकिन अभी तक वह नहीं बढ़ाया गया है। अगर अभी भी उन लोगों की मांगे न मानी गई तो ये हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। वहीं जब उनसे जनता को हो रही परेशानी के बारे में सवाल किया गया तो पटवारियों ने कहा की इसके लिए सरकार जिम्मेवार है। हड़ताल हमारा हक है और हम अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here