Home Ambala पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे ने बढ़ाई...

पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,जनजीवन अस्तव्यस्त

129
0
अंबाला(TSN): नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है ! जब से नया साल शुरू हुआ है तब से चारों तरफ घना कोहरा छाने के कारण और पश्चिम से ठंडी हवायें चलने के कारण पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। लागतार पड़ रही घनी धुंध के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है,जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लागतार पड़ रहे कोहरे और पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड लागतार बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया है। इतना ही नहीं इंसान के साथ साथ जानवरों पर भी ठंड का काफी असर देखने को मिल रहा है।  अंबाला में लोगों के साथ ही जानवर भी अपने आप को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। अंबाला में भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन का तापमान 14 डिग्री से कम हो गया है। वहीं बात अगर रात के तापमान की करें तो वो शहर में रात का तापमान भी 6 डिग्री से नीचे चला गया है।
ठंड से लोगों के कारोबार पर भी बहुत असर पड़ा है। लोगों के कहना है की पिछले कईं दिनों से सूरज दिखाई नहीं दिया जिसकी वजह से ठंड बहुत बढ़ी और बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाजार सुने दिखाई दे रहे है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों का रोजगार ठप हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here