Home Crime यमुनानगर में कैब ड्राइवर और यात्री पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई...

यमुनानगर में कैब ड्राइवर और यात्री पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

149
0

यमुनानगर | यमुनानगर में एक कैब ड्राइवर और उसकी सवारी पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटते वक्त आधा दर्जन हमलावरों ने सावनपुरी क्षेत्र में कैब को रोककर जानलेवा हमला किया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की गुंडागर्दी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

शीशे तोड़े, ड्राइवर और यात्री गंभीर रूप से घायल

हमलावरों ने कैब के शीशे तोड़ दिए और ड्राइवर श्रवण कुमार व एक अन्य सवारी को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। श्रवण दिल्ली एयरपोर्ट से एक यात्री को लेकर यमुनानगर लौट रहा था। जैसे ही गाड़ी सावनपुरी में पहुंची, पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी ने हॉर्न दिया। पास देने के बावजूद, युवकों ने कैब को ओवरटेक कर रोक लिया और ईंटों व डंडों से हमला बोल दिया।

घायल पिता ने जताई अपहरण की आशंका

पीड़ित यात्री प्रदीप अग्रवाल के अनुसार, उनका बेटा कैब से घर लौट रहा था और उसने सुरक्षित पहुंचने की सूचना दी थी। लेकिन थोड़ी देर बाद हमला होने की खबर आई। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ड्राइवर के सिर और उनके बेटे के हाथ से खून बह रहा था। प्रदीप ने दावा किया कि यह महज रोडरेज नहीं, बल्कि अपहरण और फिरौती की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से अपहरण की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here