Home Haryana डिप्टी सीएम ने सात जिलों के सौंपी 40 अग्निशमन बाईक… बाकि...

डिप्टी सीएम ने सात जिलों के सौंपी 40 अग्निशमन बाईक… बाकि जिलों को भी जल्द दी जाएगी

124
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से सात जिलों के 40 अग्निशमन बाईक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शेष 60 बाईक भी जल्द ही बाकी जिलों को सौंप दी जाएंगी। ये बाईक  हीरो मोटर कारपारेशन द्वारा  कारपोरेट सोशल  रिस्पांसिबिलिटी के तहत दी गई हैं।
अग्निशमन  अधिकारियों की मांगो को जल्द पूरा करने का आश्वासन 
उपमुख्यमंत्री ने करनाल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, जींद और हेड क्वार्टर से आए हुए फायर अधिकारियों से अग्निशमन  व आपातकाल की स्थिति से निपटने ओर सिस्टम को और बेहतर करने के लिए चर्चा भी की और उनसे सुझाव भी लिए गए। उन्होने अग्निशमन  अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई मांगो को जल्दी ही पूरा करने का आश्वासन दिया।डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्र मे गंभीरता से कार्य करने और अग्निशमन विभाग के मुताबिक फायर सिस्टम को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होेने अधिकारियों को जिलों में शिक्षण संस्था, विश्वविद्यालय, कालेज, पैट्रोल, उद्योगों, मैरिज बैंकवेट हाल का निरीक्षण करने और फायर सिस्टम को चैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में बड़ी  व छोटी औद्योगिक इकाईयों के भी फायर सिस्टम चैक करने के निर्देश दिए और जिन औद्योगिक इकाईयों के फायर सिस्टम खराब हैं, उन्होने अग्निशमन  अधिकारियों को निरीक्षण कर ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिन के नोटिस के बावजूद भी कोई संस्थान अपने फायर सिस्टम को अग्निशमन विभाग के मुताबिक दुरूस्त न करे तो उसके खिलाफ कारवाई अमल में लाई जाए।
डिप्टी सीएम ने अग्निशमन व आपातकाल सर्विंस के डायरेक्टर जनरल को विभाग की जर्जर पड़ी  इमारतो का एस्टीमेट बनाकर उनके सम्मुख प्रस्तुत को भी कहा  ताकि उन ईमारतों की मरम्मत करवाई जा सके। उन्होने सभी जिलों के लिए 25 लाल बोलेरो  खरीदने के भी निर्देश दिए ताकि समय पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचकर किसी अनहोनी घटना को होने से रोक सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here