Home Business/Education हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024: 10वीं का रिजल्ट 12 मई को, 12वीं का...

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024: 10वीं का रिजल्ट 12 मई को, 12वीं का 15 मई को जारी होगा

319
0

हरियाणा । 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा का परिणाम 12 मई को जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को घोषित किया जाएगा।

5 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च 2024 तक आयोजित की थीं। परीक्षाएं प्रदेशभर के 1,434 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुईं। इस बार कुल 5,22,529 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें 10वीं के 2,93,746 और 12वीं के 2,23,713 विद्यार्थी शामिल हैं।

छात्र अपना परिणाम HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होने पर वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक भी सक्रिय किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here