फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद में डॉक्टरों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का असर नहीं देखा । बता दे की आज हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसियेशन के बैनर तले बादशाह खान सिविल अस्पताल के डॉक्टरों अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर ओपीडी सेवाओं के साथ साथ एमरजेंसी सेवाओं को बाधित करने की चेतावनी दी थी,लेकिन उसका असर बादशाह खान सिविल अस्पताल में देखने को नहीं मिला । यहां सभी ओपीडी सहित सभी सुविधाए सुचारू रूप से चालू मिली।
फरीदाबाद बादशाह खान सिविल अस्पताल में सभी सेवाएं सुचारू रूप से चालू मिली ।इस मौके पर अस्पताल की पीएम और सविता यादव और फरीदाबाद के सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर इमरजेंसी सेवाओं और ओपीडी सेवाओं का जायजा लिया, जहां पर सभी सेवाएं सुचारू से चालू मिली और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान मौके पर सभी डॉक्टर ओपीडी और एमरजेंसी में मौजूद मिले। अस्पताल की पीएमओ सविता यादव ने बताया की अस्पताल में सभी सुविधाए सुचारू रूप से चालू है । हालांकि कुछ डॉक्टर मीटिंग के चलते चंडीगढ़ गए हुए है । जिनकी जगह काम करने के लिए दूसरे डॉक्टरों को लगाया गया है, ताकि मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।







