कुरुक्षेत्र: चन्द्रिका ( TSN)– रेल यात्रियों को आगामी 30 दिसम्बर को बड़ी सौगात मिलेगी, जब कुरुक्षेत्र रूट पर भी 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेंगी । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात से धर्मनगरी वासियो को लाभ होगा क्योंकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है ।
विधायक सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 8 में से 2 ट्रेन कुरुक्षेत्र रूट पर चलने से दिल्ली से कटरा और दिल्ली से अमृतसर जाने वाले हजारों यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को आनंद विहार टर्नीमल से अयोध्या धाम जंक्शन दरभंगा एवं मालदा टाउन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैंगलूर के मध्य 2 अमृत भारत ट्रेनों को शुरु करने का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन्स को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, अमृतसर से दिल्ली जंक्शन, कोयंबटूर से बैंगलूर कैंट, मंगलूरु से मडगांव, जालना से मुंबई तथा अयोध्या धाम जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल शामिल है।







