Home Ambala कोहरा बन रहा परेशानी,50 से ज्यादा रेलगाड़ियां लेट, स्टेशन पर बढ़ रही...

कोहरा बन रहा परेशानी,50 से ज्यादा रेलगाड़ियां लेट, स्टेशन पर बढ़ रही यात्रियों की भीड़

165
0
अंबाला(TSN): मैदानी इलाकों में धुंध के कारण जहां लोग सड़कों पर वाहन भी सही नहीं चला पाते वहीं सारा जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह जाता है। इस घने कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। रेलवे ही  एक ऐसा जरिया है जो लोगों को इतने घने कोहरे मे भी उनकी मंजिल तक पहुंचा देता है लेकिन जब कोहरा बहुत ज्यादा हो जाता है तब रेलवे भी समय पर यात्रियों को नहीं पहुंचा पाता। इसी तरह इन दिनों कोहरा बहुत ही ज्यादा है जिस कारण रेलवे की ज्यादातर रेलगाड़िया दो घंटे से 6 घंटे देरी से चल रही है।
इस बारे में डीआरएम मनदीप भाटिया का कहना है कि 24 दिसंबर को सिर्फ 10 मेल गाड़िया लेट थी जबकि 25 दिसंबर को 51 मेल एक्सप्रेस कोहरे से प्रभावित थी। इसी तरह 26 दिसंबर को ज्यादा फॉग होने के कारण 75 रेलगाड़िया प्रभावित हुई हैं। आज 28 दिसंबर को भले ही धुंध ज्यादा नहीं थी फिर भी 50 रेलगाड़िया प्रभावित हुई हैं।  लउन्होंने बताया कि इन दिनों केवल FOG SEFTY DEVICE ही काम आता है जो ड्राइवर के पास होता है जो पहले ही ड्राइवर को अलर्ट कर देता है। उन्होंने कहा की अभी तक गाड़ियां केंसिल नहीं की है सभी को चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी मेल गाड़िया 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलती है लेकिन फॉग के कारण 70 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं चल पाती जिस कारण ट्रेंस कई कई घंटे लेट हो जाती है उन्होंने बताया कि फॉग के कारण रेलगाड़ियां चार से पांच घंटे लेट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here