रोहतक (अंकुर कपूर): विजिलेंस की टीम ने जन स्वास्थ्य विभाग के डिवीजन अकाउंट ऑफिसर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि ऑफिसर ने ठेकेदार की पेमेंट रिलीज करने की एवज में 20 हजार मांगे थे। जिस समय वह रिश्वत ले रहा था उसी वक्त विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
यही नहीं आरोपी ने बताया कि वह रिश्वत ले नहीं रहा था बल्कि उसे बिल पास करने की एवज में जबरदस्ती दी है। विजय कुमार ने बताया कि जानबूझकर ठेकेदार ने मुझे रिश्वत दी है, ताकि उसके बिल पास हो सके। वही विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य जन स्वास्थ्य विभाग में एक अधिकारी ₹20000 की रिश्वत मांग रहा है जिसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उस पर कार्रवाई की जाएगी।







