पलवल ( TSN): सनातन धर्म में दशहरे या विजयादशमी का खास महत्व है । इस दिन राम के साथ शस्त्रों की भी पूजा करने का विधान है। इसी कड़ी में पलवल में भी महाराणा प्रताप धर्मशाला के अलावा अन्य स्थानों पर शस्त्र पूजा की गयी।
शस्त्र पूजा के दौरान एकतित्र हुए लोगों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और शस्त्रों की पूजा की। शास्त्री आचार्य पशुपतिनाथ मिश्र ने कहा कि विजयदशमी के मौके पर यह प्रण लिया गया है कि समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करें। उन्होंने कहा कि शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए और शास्त्रों के अनुसार शासन करना चाहिए। विजयदशमी का दिन शस्त्र और शास्त्र का सम्मान करने का दिन है।






