कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस को मनाया गया । इस मौके पर पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा,लाडवा विधायक मेवा सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।
सभी को सम्मान का अधिकार कांग्रेस पार्टी व देश के संविधान ने दिया
पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब देश गुलाम हुआ करता था। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं महात्मा गांधी के नेतृत्व में बहुत लंबे समय तक लड़ी और जब देश आजाद हुआ तो उसे समय भी कांग्रेस पार्टी व देश के सामने बहुत चुनौतियां थी, जो देश अलग-अलग भाषाओं, अलग-अलग संस्कृति का देश था और जिस देश में खाने के लिए अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। इसीलिए अंग्रेज जाते-जाते कह रहे थे कि यह देश कैसे चलाएंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी व उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चुनौतियों का सामना किया और देश के संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सौंपी गई थी। हमारे देश में अगर बराबरी का अधिकार मिला तो वह बाबा साहब द्वारा लिखे संविधान के द्वारा मिले हैं। आज देश में सभी को सम्मान नागरिक अधिकार मिला है और सभी को सम्मान का अधिकार कांग्रेस पार्टी व देश के संविधान ने दिया है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो संविधान हमें समान नागरिक अधिकार देता है । आज मौजूदा सरकार उसको ही खत्म करने पर लगी हुई है। और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकारा है और इस चुनौती को भी स्वीकार करते हुए और आज स्थापना दिवस के अवसर पर देश के संविधान व नागरिकों के सम्मान को बचाने का संकल्प लेते हैं।







