कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)- विश्व विख्यात ब्रह्मसरोवर तट पर 17 दिसंबर को उस समय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ असम- हरियाणा पवेलियन का लोकार्पण करेंगे । हालांकि इससे पहले ही ब्रह्मसरोवर तट पर माहौल गीतामय बना हुआ है ।
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंहल ने मीडिया को बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का पार्टनर स्टेट्स असम है और असम पवेलियन में प्रदेश की सभ्यता संस्कृति के दर्शन के साथ-साथ वहां के प्रादेशिक कलाकार उसकी प्रस्तुति देंगे । जिसका विधिवत उद्घाटन उपराष्ट्रपति के करकमलों से होगा । इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी । मानद सचिव के मुताबिक यहां 45 लाख श्रद्धालुओं के 24 दिसम्बर तक पहुंचने की उम्मीद है ।







