यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)– एक तरफ जहां सर्दी बढ़ रही है तो वही घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है।इसके चलते विजिबिल्टी इतनी कम है कि वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी हो रही है । वहीं तापमान में भी भारी गिरावट आई है ।
शनिवार को यमुनानगर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ नजर आया। विजिबिल्टी इतनी कम है कि वाहन रेंग रेंग कर चलने को मजबूर है। इस कोहरे के साथ तापमान में आई गिरावट ने ठंड की ठिठुरन को ओर बढ़ा दिया है। ऐसे में नौकरी व मजदूरी करने वाले लोगो को बहुत कठिनाई हो रही है। सभी वाहनो की हेड लाइट ऑन करके चल रहे है ताकि आगे रास्ता दिखाई दे। यमुनानगर के गांव लाहर ताहरपुर के सनी ने बताया कि वे नोकरी करते है व रोजाना साइकिल पर ही नोकरी पर जाते है। लेकिन आज धुंध ज्यादा होने की वजह से उन्हें बहुत दिक्कत आई। आज सबसे ज़्यादा धुंध है , कुछ भी दिखाई नही दे रहा। धुंध के साथ साथ ठंड भी बढ़ गयी है। ऐसे में सड़क पर निकलने वालो को यही हिदायत दी है कि वो सावधानी से चले ताकि इस कोहरे के कहर में हा+दसे का शिकार न हो।







