Home politics सिरसा के सालासर धाम मंदिर में माथा टेकने के बाद शुरू...

सिरसा के सालासर धाम मंदिर में माथा टेकने के बाद शुरू हुई आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा

182
0
सिरसा : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बदलाव यात्रा की शुरुआत कर दी है। ये बदलाव यात्रा हरियाणा के महेंद्रगढ़ फरीदाबाद कालका और सिरसा से शुरू हुई। सिरसा में ये यात्रा आम आदमी पार्टी के हरियाणा के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया और सिरसा के सालासर धाम मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा 
मीडिया से रूबरू होते हुए अशोक तंवर ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों की समस्याओ को उठाने का काम करेंगे वही देश में भ्र्ष्टाचार खत्म हो और प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओ का लाभ मिले इस संकल्प के साथ इस यात्रा की शुरुआत की गई है। अशोक तंवर ने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री किये जाने की बात करते हुए हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला पर हमला बोला और कहा कि पंजाब और दिल्ली में फ्री बिजली के बावजूद वहा सरप्लस है जबकि हरियाणा में घाटे में है।राज्यों में चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी की परफॉर्मेंस पर पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को भृम में रखा कि INDIA अलायंस बन चूका था और वहां शीर्ष नेतृत्व से बात भी हुई लेकिन कांग्रेस की प्रवृति धोखा देने की है और उन्होंने वही किया। अशोक तंवर ने कहा कि इन 5 राज्यों के चुनावी नतीजों से ये बात स्पष्ट है कि कांग्रेस ना तो अकेले चुनाव लड़ सकती है और ना ही अकेले जीतने में सक्षम है।वही हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा से जहां बीजेपी और जेजेपी जाने वाली हैं वही कांग्रेस भी हरियाणा से जाएगी।इनेलो के परिवर्तन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि सरकार को बदलने के लिए सब को मिलकर जोर लगाना चाहिए लेकिन ये जनता तय करेगी कि जनता किसके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here