Home Crime वारदात से कुछ घंटे पहले ही वायरल हुई थी सिम्मी चौधरी की...

वारदात से कुछ घंटे पहले ही वायरल हुई थी सिम्मी चौधरी की आखिरी वीडियो, आरोपी सुनील के साथ कार में होने की पुष्टि

370
0

पानीपत | हरियाणवी मॉडल और इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या से पहले की एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो उसने शनिवार को वारदात से कुछ घंटे पहले अपलोड की थी। वीडियो में सिम्मी कार में बैठकर एक हरियाणवी गाने पर मस्ती करती नजर आ रही है, जिसे उसने “शूट पे मस्ती” कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। साथ ही उसने अपने प्रोफाइल पर लिखा था – “Believe in yourself, and the world will believe in you.”

मॉडलिंग की दुनिया में बनाई थी खास पहचान

पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली सिम्मी ने अपने करियर की शुरुआत आरोपी सुनील के होटल से की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह होटल छोड़कर मॉडलिंग में सक्रिय हो गई। महज छह महीनों में ही सिम्मी ने कई हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया और सोशल मीडिया पर उसे खासा पहचान मिल गई। ‘तेरी गेल प्यार’ और ‘जन का जाड़्डा’ जैसे गानों में उसकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

आरोपी सुनील के साथ कार में थी मॉडल

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस जांच में यह सामने आया कि वारदात के समय सिम्मी आरोपी सुनील के साथ ही कार में थी। पुलिस को वह कार पानीपत की नहर के पास मिली, जबकि सुनील घायल अवस्था में बाहर निकला और खुद को दुर्घटना का शिकार बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया।

धारदार हथियार से हमले के सबूत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिम्मी के शरीर पर गहरे जख्म और गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। वहीं सिम्मी की बहन ने दावा किया है कि वारदात से कुछ देर पहले सिम्मी ने उसे फोन कर बताया था कि सुनील वहां पहुंच चुका है, उसने मारपीट की और जबरदस्ती साथ चलने को मजबूर कर रहा है।

पुलिस की हिरासत में आरोपी, जांच जारी

फिलहाल आरोपी सुनील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। सिम्मी के परिवार का साफ आरोप है कि इस पूरी वारदात में किसी तीसरे व्यक्ति का नहीं, बल्कि सीधा सुनील का ही हाथ है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here