Home Haryana संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने की अपने ही माता-पिता की निर्मम...

संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने की अपने ही माता-पिता की निर्मम ह.त्या की

177
0
करनाल, 19 मार्च-करनाल में इंद्री हल्के के कमालपुर रोडान गांव में हुए दंपति के घर मे हुए ह.त्याकांड का खुलासा हो गया है। दंपति की ह.त्या करने वाला उनका अपना ही इकलौता बेटा निकला। करनाल पुलिस ने इस मामले में दंपति के बेटे हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि संपत्ति विवाद के चलते उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिए। पुलिस ने मृतका बाला देवी का शव पानीपत नहर से बरामद कर लिया है, जबकि महेंद्र सिंह की तलाश जारी है।
संपत्ति विवाद बना ह.त्या की वजह:
 पुलिस जांच में डीएसपी सतीश गौतम ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी हिम्मत सिंह का अपने पिता महेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। महेंद्र ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी थी। इस वजह से पिता-पुत्र में अक्सर अनबन रहती थी। 13-14 मार्च की मध्यरात्रि में हिम्मत ने इस वारदात में एक ड्रिल मशीन व अपने दोस्त की मांगी हुई कार का प्रयोग किया। डीएसपी गौतम ने बताया कि होली वाले दिन उसके पिता शराब पीते हैं और इसी का फायदा उठाते हुए रात के वक्त दीवार फांदकर वह अपने घर में दाखिल हुआ। ड्रिल मशीन के साथ पहले अपने पिता की हत्या की उसके बाद माता के शोर मचाने पर उसके मुंह को दबा दिया और ड्रिल मशीन से उसकी भी हत्या कर दी। माता-पिता की हत्या कर उनके शव करनाल के गांव गगसीना नहर में फेंक दिए।
डीएसपी गौतम ने बताया के सीआईए 2 पुलिस की टीम की मदद से हम घटना की तह तक पहुंचने के बाद जब संतुष्ट हो गए की इस पूरी घटना का आरोपी बेटा हिम्मत सिंह ही है तब हमने हिरासत में लिए हुए हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
पुलिस ने पहले से ही आरोपी पर रखा था शक, 
गौरतलब है कि घटना के बाद से ही पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही थी। पुलिस ने मृतका के बेटे हिम्मत सिंह को हिरासत में ले रखा था, क्योंकि घटना के समय वह संदिग्ध लग रहा था। हिम्मत सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ उचाना गांव में रह रहा था। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पिता महेंद्र सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार शव तलाशने में जुटी हुई है।
आरोपी से पुलिस कर रही आगे की पूछताछ:
पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब महेंद्र के शव की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच कर रही है कि हत्या में कोई और शामिल था या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here