हिसार (एकता): हिसार में पहली बार आगामी 7 अक्टूबर को हरियाणा के दिग्गज कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। बता दें कि राजगढ़ रोड स्थित चौधरी रिसोर्ट में प्रदेश के दिग्गज व उभरते कलाकार अपनी कला की छटा दिखाने पहुंच रहे हैं। यह जानकारी शहर के एक निजी रेस्तरां में ‘यूथ हुड’ से जुड़े साहिल संधु, आदित्य अग्रवाल, हर्ष संधु व संजय डालमिया ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता के दौरान दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में सपना चौधरी, गुलजार छानीवाला, खासा आला चाहर, जैरी, मनीषा शर्मा, रेनुका पंवार सहित अनेक नामी कलाकार पहुंचेंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कलाकार जो अपनी कला में निपुण हैं, उन्हें अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिले। इसके लिए यूथ हुड ने एक ही मंच पर आमंत्रित और एकत्रित करने का फैसला लिया है। आजकल हरियाणावी कला और गायकी का देश ही नहीं विदेशों में भी काफी बोलबाला है। हरियाणवी गीतों को देश के हर भाग में बड़े चाव के साथ सुना जाता है। बॉलीवुड में हरियाणवी कलाकारों का भी महत्व है। हमारी हरियाणावी संस्कृति का अपना अलग अंदाज है।
उम्मीद है कि हिसार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर से लोग इस कार्यक्रम का आनंद उठाने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकार व फिल्म इंडस्ट्री को यदि सरकार बढ़ावा व सहयोग करे तो यह भी नई ऊंचाईंया को छू सकती है।
इस अवसर पर साहिल संधु, आदित्य अग्रवाल, हर्ष संधु व संजय डालमिया के अलावा जैरी इत्यादि उपस्थित रहे।







