Home politics आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बढ़ते अपराधों को लेकर साधा...

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बढ़ते अपराधों को लेकर साधा निशाना

143
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर  हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में पंजाब से 2.5 गुना ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध हुए हैं। मुख्यमंत्री और अनिल विज के विवाद के कारण पुलिस और प्रशासन पर पकड़ ढीली हो गई है। इस कारण हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि भी होती है। हरियाणा में बीजेपी सरकार के नौवे  साल के दौरान महिलाओं के साथ अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और  हरियाणा सरकार पूरी तरह बेबस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। 2022 में 1786 महिलाओं के साथ दु+ष्कर्म के मामले सामने आए हैं। जो कि बॉर्डर स्टेट पंजाब से तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण लोगों का महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुर्भर हो गया है। वहीं रोजाना म+र्डर, फिरौती, लूट की वारदात सामने आ रही है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपराधों पर रोकथाम लगाने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here