Home Crime Birthday पार्टी कर रहे युवकों पर फाय+रिंग से मची अफरातफरी, जानें पूरा...

Birthday पार्टी कर रहे युवकों पर फाय+रिंग से मची अफरातफरी, जानें पूरा मामला

183
0

पानीपत (एकता): पानीपत जिले में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों पर फाय+रिंग हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। बता दें कि 2 युवक अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी पर गए हुए थे। जब वह केक काटने लगे तो 2 युवकों ने चार राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली सुमित नामक युवक के सिर से छू कर निकल गई जबकि एक गोली अन्य युवक के पेट के नीचे लगी।

दोनों घायल युवकों को तुरंत उनके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी दौरान उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात 3 बजे तक कार्रवाई करती रही। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले के पर्दे से राज खुल सकेगा। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here