दिल्ली : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के सांसदों ने मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद भवन के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ये विरोध प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिर+फ्तारी के खिलाफ किया गया ।
इस दौरान आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा, अशोक कुमार मित्तल और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरूपयोग के चलते राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिर+फ्तारी हुई है । उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ और सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की रिहाई को लेकर जम+कर नारेबाजी की।
आप” नेताओं को झूठे आरोपों में किया गिर+फ्तार
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। न लाठी डंडों से डरते हैं और न ही जेल जाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों से साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है। इसलिए बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी को खत्म कर देना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे आरोप लगाकर गिर+फ्तार किया गया है। जबकि कोर्ट में अभी तक कोई सबूत नहीं दिखा पाई है। उन्होंने कहा कि सतेंद्र जैन ने अच्छे अस्पताल बनवाए तो उन्हें गिर+फ्तार कर लिया, मनीष सिसोदिया को अच्छे स्कूल बनवाने पर गिरफ्तार कर लिया और संजय सिंह मुखर होकर भाजपा सरकार की पोल पट्टी खोलते थे, इसलिए गिर+फ्तार कर लिया। लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है, क्योंकि कोर्ट भी कई बार पूछ चुका है कि ये तो बताओ इनका जुर्म क्या है, लेकिन ईडी कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाई।
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप
वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की ह+त्या करने में लगी है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर बिना किसी कसूर के आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिर+फ्तार कर रही है। भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। इसलिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे केसों में फंसाकर उनको गिर+फ्तार कर पार्टी को खत्म करना चाहती है।







