पलवल,28 फरवरी –पलवल जिले के बागवानी विभाग जिला अधिकारी डाक्टर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि बेरों का बाग लगाकर किसान लाखों रुपए कमा सकते हैं। अच्छी क्वाल्टी के बेर की कीमत मार्किट में 60 रुपए से 80 रुपए किलो तक होती है जिले के कई किसान लाखों रुपए कमा रहे हैं।
किसानों को 30 से 35 प्रतिशत अनुदान भी देती है सरकार
पलवल के जिला बागवानी अधिकारी डाक्टर अब्दुल रज्जाक ने बताया कि बागवानी खेती किसानों के लिए ऐसी खेती है जिससे किसानों को आय दुगनी हो सकती है।उन्होंने बताया कि बागवानी खेती करने वाले किसानों को सरकार 30 से 35 प्रतिशत अनुदान भीं देती है। बागवानी अधिकारी ने बताया कि बेर का बाग भी लगाकर किसान लाखों रुपए कमा सकते हैं क्योंकि मार्किट में अच्छी क्वाल्टी के बेर की कीमत 60 रुपए से लेकर 80 रुपए किलो तक होती है। इतना ही नहीं किसान बेर का बाग लगाने के साथ साथ बेरी के पेड़ के नीचे उसी जमीन में सब्जी की पौध भी लगाकर दूसरी खेती भी कर सकते हैं.यह बाग 10 से 15 साल तक चल सकता। बेरी का बाग किसानों के लिए फायदे का सौदा है।उन्होंने बताया कि होडल के एकीकृत बागवानी उत्कृष्ट केंद्र में बेरों का बाग है. जिसको हर वर्ष 2 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए में ठेके पर छोड़ा जाता है, जो इस बाग को ठेके पर लेता है उसको भी बागवानी में पैसे जमा करने के बाद भी लाखों रुपए का मुनाफा होता है।







