Home Haryana खोई पत्नी को देख भावुक हुआ पति, आंखों से छलके खुशी के...

खोई पत्नी को देख भावुक हुआ पति, आंखों से छलके खुशी के आंसू

200
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): एक-दूसरे को देख आंखों से छलकते ये आंसू खुशी के हैं जो अपने बिछड़ों के मिलने के बाद छलके हैं। बता दें कि 15 फरवरी को करनाल से रास्ता भटक कर एक महिला फरीदाबाद आ गई। सराय पुलिस को मिली जिसके बाद सराय पुलिस ने उसे फरीदाबाद के बादशाह खान स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखवा कर इसकी जानकारी स्टेट कराई को दी। जिसके बाद स्टेट क्राइम की टीम ने महिला से बात की तो उसने अपना नाम रविता बताया लेकिन महिला कम पढ़ी लिखी होने अपना सही पता नहीं बता पाए।

यूपी के देवरिया जिले की होने की वजह से उसकी भाषा समझने में भी दिक्कत आ रही थी जिसके बाद उन्होंने देवरिया पुलिस से संपर्क किया। देवरिया पुलिस महिला के गांव पहुंची तब जाकर पता चला कि महिला की शादी लगभग 3 साल पहले करनाल के रहने वाले सुनील से हुई थी जिसका एक 8 माह का बच्चा भी है। जिसके बाद फरीदाबाद स्टेट क्राइम की टीम ने महिला के परिजनों से फोन बात कर करनाल का पता लिया।

महिला के पति को महिला के फरीदाबाद में होने की सूचना दी जिसके बाद महिला के पति आज वन स्टॉप सेंटर पहुंचे है। दोनों एक-दूसरे को पाकर काफी खुश हैं और कागजी कारवाही के बाद महिला को उसके पति को सौंप दिया गया है। अपनी लापता पत्नी को पाकर करनाल के रहने वाले महिला के पति अनिल न केवल खुश हैं, बल्कि फरीदाबाद स्टेट क्राइम का उनकी पत्नी से मिलवाने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं जिनके प्रयासों के चलते उनकी पत्नी उन्हें दोबारा मिल पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here