अंबाला(TSN): नगर परिषद चौक हुआ परशुराम चौक का निर्माण दोबारा से किया गया हैं। नगर परिषद की ओर से ढाई लाख रुपए की लागत से इस सुंदर चौक का निर्माण किया गया हैं, जिसका उद्धघाटन हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया। इस चौक को हाइवे के नवीनीकरण के चलते वहां से हटाना पड़ा था, जिसके बाद लगातार ब्राह्मण संगठन इस चौक को कहीं और बनाने की मांग सरकार से करता आ रहा था।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री को जब ब्राह्मण संगठन का प्रतिनिधि मंडल नीलम शर्मा सहित महासचिव अवतार शर्मा के नेतृत्व में मिला तो अनिल विज ने समाज को शीघ्र ही नगर परिषद चौक पर इसका निर्माण करने की अनुमति प्रदान की थी। चौक बनने के बाद से ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।
ब्राह्मण संगठन अंबाला के महासचिव अवतार शर्मा का कहना है कि नेशनल हाईवे के बनने के बाद इस चौक को वहां से रिमूव कर दिया गया था ओर ब्राह्मण समाज तब से लगातार इस चौक को बनाने की सरकार से मांग कर रहा था। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटन करके इस मांग को पूरा कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की एक डिस्पेंसरी मौजूद हुआ करती थी जिसका जीवन आधार करने के लिए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने 25 लाख का अनुदान दिया था और आज उन्होंने घोषणा की है कि उसका भी जल्द ही जीर्णोद्धार कर उसे बनाया जाएगा।
इस मौके पर अंबाला सदर मंडल के प्रधान राजीव गुप्ता ने कहा कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज लगातार अंबाला में विकास कार्यों की झड़ी लगा रहे हैं। उन्होंने अंबाला में 144 से ज्यादा धर्मशालाएं बनवा कर दी हैं। राजीव गुप्ता ने बताया कि ब्राह्मण संगठन की मांग पर उन्होंने इस चौक का भी आज उद्घाटन किया हैं। जिस तरह ब्राह्मण संगठन की मांग पूरी हो गई है अब गृह मंत्री ने उनकी बंद पड़ी डिस्पेंसरी के लिए भी 25 लाख का अनुदान देने की घोषणा की थी जिसे भी जल्द ही बनाया जाएगा।







