Home Sonipat किसान के घर में अजीबो -गरीब तरीके से अचानक लग ...

किसान के घर में अजीबो -गरीब तरीके से अचानक लग रही आग… बनी पहेली

101
0
सोनीपत, 2 दिसंबर–सोनीपत के गांव फरमाणा से  एक अजीबो गरीब  मामला सामने आया है. इस मामले को कोई अंधविश्वास से जोड़ रहा है तो प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारणों से पता लगाने की बात कह रहा है.गांव फरमाणा में किसान हरिकिशन के घर में अचानक किसी भी जगह लग रही आ.ग चर्चा का विषय बनी हुई है ,अब पीडि़त परिवार के साथ ग्रामीणों को भी डराने लगी है।
लॉकर में लगी थी सबसे पहले आ.ग, उसके बाद से 22 बार लग चुकी
मिली जानकारी के अनुसार किसान हरिकिशन के घर में सप्ताह भर पहले अलमारी के अंदर लॉकर में रखे आभूषणों में अचानक आ.ग  लगी थी। जिसमें चांदी के आभूषण पिघल गए थे। उसके बाद से घर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर करीब 22 बार आ.ग लग चुकी है। आ.ग से कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया था। आ.ग लगने की घटना का कोई ठोस कारण पता नहीं लग सका है। पीड़ित  परिवार बुरी तरह से घबराया है। परिवार का कहना है कि घर से कोई सामान लेने तक नहीं आता।
अंधविश्वास या  प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारण
पीडि़त परिवार के लोगों ने बताया कि उनके पास आठ भैंस है। जिनका दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब महज दो भैंस दूध दे रही हैं।ग्रामीण उनसे दूध तक नहीं लेकर जाते। ग्रामीण पीडि़त के घर के अंदर पहरा दे रहे है।परिवार के सदस्यों का कहना है कि रात को बच्चे सो जाते हैं तो परिवार के सदस्य जागते हैं। डर बना रहता है कि कहीं आग लगने से परिवार के सदस्य को नुकसान न हो जाए।कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा है तो प्राकृतिक या वैज्ञानिक कारणों से पता लगाने की बात कह रहा है।पीडि़त परिवार का कहना है कि शुरुआत में उनके घर में आग लगने पर जब वह मोबाइल से वीडियो बनाते थे तो वह बुझ जाती थी। अब वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। अब तो पानी डालकर आग बुझानी पड़ रही है। पीडि़त परिवार ने पुलिस से फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम बुलाकर जांच करने को कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here