Home Haryana हरियाणा में पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान 6 डिग्री तक...

हरियाणा में पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान 6 डिग्री तक गिरा

34
0

हिसार | पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से मैदान की ओर बह रही ठंडी हवाओं के कारण रात के समय ठंड और बढ़ गई है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, सिरसा में 7.8 डिग्री और भिवानी, करनाल व पानीपत में आठ डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है, खासकर मैदानी क्षेत्रों में रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

इथियोपिया में हाल ही में फटे ज्वालामुखी से उठी धूल के गुबार का हरियाणा पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में धूल का कोई प्रभाव नहीं है। हालांकि दिल्ली और आसपास के कुछ क्षेत्रों में मामूली प्रभाव दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय करने और मौसम अपडेट पर ध्यान रखने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here