पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-वीमेन नेशनल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पलवल की रहने वाली संगम ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है । बेंगलुरु में आयोजित इस प्रतियोगिता में संगम ने 63 वर्ग भार में गोल्ड मेडल जीता है । इस जीत का जशन बेटी संगम के घर पर मनाया गया ।इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने भी संगम के निवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया।
दसवीं क्लास से कर रही वेटलिफ्टिंग की तैयारी
पलवल की कैलाश नगर की रहने वाली संगम ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने ज़िला व हरियाणा का नाम रोशन किया है। संगम ने 22 नवंबर से 26 नवंबर तक बेंगलुरु में आयोजित नेशनल वीमेन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इंडियन पावरलिफ्टिंग की तरफ से बेंगलौर में यह प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में देश के अन्य राज्यों से करीब 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हरियाणा की तरफ से खेलते हुए संगम ने 63 किलो वर्ग भार में कुल 420 किलो वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है । संगम ने बताया कि वह कक्षा 10 से वेटलिफ्टिंग की तैयारी कर रही है और इससे पहले भी दर्जनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुकी हूं । अब वह इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं और वह ओलम्पिक में देश के लिए मैडल लाना चाहती है। संगम खेल के साथ पढ़ाई भी कर रही है, वह ग्रेजुएशन की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वही विधायक दीपक मंगला ने भी संगम के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए शाल उढ़ाकर उनका पलवल पहुंचने पर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







