Home Haryana हरियाणा में बदला मौसम, बढ़ी सर्दी,अगले दो दिनों में बारिश की जताई...

हरियाणा में बदला मौसम, बढ़ी सर्दी,अगले दो दिनों में बारिश की जताई गई हैं संभावना

153
0

अंकुर कपूर, अंबाला(TSN): हरियाणा में मौसम ने करवट बदली जिसके बाद ठंड ने भी दस्तक दे दी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना जताई हैं। ठंड बढ़ने से फसलों को काफी फायदा मिलेगा।

 

 

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि बारिश से फसलों को फायदा ही होने वाला है नुकसान नहीं, लेकिन अगर बारिश ज्यादा होती है तो सब्जियों को जरूर नुकसान हो सकता हैं।उन्होंने किसानों को संदेश देते हुए कहा है की अगर फसल को पानी लगाना है तो एक दो दिन रुक जाएं क्योंकि मौसम विभाग ने जिस प्रकार से बारिश की संभावना जताई है तो अगर ज्यादा बारिश हो जाती है तो फिर फसलों को नुकसान हो सकता हैं।दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए है और कईं जिलों में बारिश भी हुई है जिसकी वजह से अब ठंड भी बढ़ने लगी हैं। बढ़ती ठंड और बारिश का फसलों पर कितना असर पड़ने वाला है इसी के बारे में जब हमारी टीम ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि बारिश से फसलों को फायदा ही होगा नुकसान नहीं।उन्होंने कहा कि अगर बारिश ज्यादा पड़ती है तो सब्जियों को जरूर नुकसान हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि धान की फसल की कटाई 100 फ़ीसदी हो चुकी है और गेहूं की बिजाई 70 फ़ीसदी हो चुकी है और बारिश से फसलों को फायदा ही मिलेगा । वहीं उन्होंने किसानों को भी संदेश देते हुए कहा है कि अगर फसल को पानी लगाना है तो बारिश को देख कर ही लगाएं अगर ज्यादा बारिश हो जाती है तो पानी निकासी की व्यवस्था जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here