Home Religious विश्व विख्यात कपाल मोचन मेले का आगाज… यहां श्रद्धा की डुबकी...

विश्व विख्यात कपाल मोचन मेले का आगाज… यहां श्रद्धा की डुबकी लगाने आते हैं श्रद्धालु

199
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-उत्तर भारत के सबसे बड़ा कपाल मोचन मेला का आगाज आज अम्बाला में  किया गया । इस अवसर पर अंबाला मंडल आयुक्त ट्रेनों फुलिया ने रिबन काटकर  मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान डीसी मनोज कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया समेत  कई अधिकारी मौजूद रहे।
विश्व विख्यात श्री कपाल मोचन आदी बद्री मेले का शुभारंभ अंबाला मंडलायुक्त रेणु फुलिया द्वारा किया गया। मेले के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके बाद मुख्य अतिथि रेणू फुलिया द्वारा  मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। बता दें  कि हर वर्ष की तरह  इस वर्ष भी बिलासपुर के श्री कपाल मोचन में लगभग 126 एकड़  में मेले का आयोजन किया गया है,  जिसमें पड़ोसी राज्यों के साथ विदेशों तक से श्रद्धालु श्रद्धा की डुबकी लगाने आते हैं। कपाल मोचन मेले की बड़ी  मान्यता है। यहां पंजाब से श्रद्धालु मेले में भाग लेने के लिए परिवार सहित एक हफ्ते के लिए बोरी बिस्तर लेकर  आते हैं । मेले के शुभारम्भ अवसर  पर मंडला युक्त ने कहा कि प्रशासन द्वारा मेले में गलियों व सड़कों की साफ सफाई का  अच्छा प्रबंध किया गया है। पूरे मेले को सीसीटीवी से लैस किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते प्रयाप्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here